विवादित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के रेजिडेंस परमिट को गृह मंत्रालय ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्वीडन की नागरिक तस्लीमा को साल 2004 से लगातार भारत में रहने की अनुमति मिल रही है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उनके रेजिडेंस परमिट को एक और साल के लिए जुलाई 2020 तक बढ़ा दिया गया है।