फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- मोदी विरोध में देश की उपलब्धियों को कमतर आंक रहे

Sun, 14 Jun 2026 01:40 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर भारत की उपलब्धियों को कमतर आंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद लगातार प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का विरोध करने के चक्कर में भारत और यहां के लोगों की उपलब्धियों को नीचा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने क्या कहा?
सीतारमण बंगलूरू में 'विकसित भारत संकल्प समावेश' कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता जब भी बोलते हैं, तो वे हर चीज की आलोचना करते हैं। उन्हें लगता है कि वे सरकार को निशाना बना रहे हैं, लेकिन असल में वे देश की उपलब्धियों को कम करके आंकते हैं।

वित्त मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कोरोना महामारी और पश्चिम एशिया के युद्ध जैसे बड़े संकटों के दौरान भी भारत की सफलताओं को अनदेखा कर देते हैं। उन्होंने साफ किया कि देश में कोई संकट नहीं आने वाला है, जैसा कि राहुल गांधी दावा कर रहे हैं। राहुल गांधी अक्सर कहते हैं कि अगले कुछ हफ्तों में सब कुछ बिखर जाएगा या कोई बड़ी आपदा आएगी, लेकिन भारत के सामने ऐसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन


सीतारमण ने जोर देकर कहा कि भारत साल दर साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार का दावा नहीं है, बल्कि जीडीपी के आंकड़े और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) भी यही कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Explainer: अमेरिका-ईरान जंग में अब तक कितने भारतीयों की गई जान, कहां-कब-किसके हमले का शिकार बने देश के लोग?
विज्ञापन


उन्होंने पश्चिम एशिया के संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भी प्रधानमंत्री ने देश में ईंधन (तेल) की सप्लाई रुकने नहीं दी। वित्त मंत्री ने समझाया कि पश्चिम एशिया से ईंधन लाना बहुत चुनौतीपूर्ण काम था, लेकिन सरकार ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके अनुसार, राहुल गांधी का यह कहना गलत है कि देश में सब कुछ खत्म होने वाला है, क्योंकि भारत लगातार तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें