फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से शहाबुद्दीन ने की थी लालू यादव से बात, ऑडियो लीक

Sat, 06 May 2017 02:55 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बीच एक ऑडियो टेप ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक निजी चैनल ने इस ऑडियो टेप को जारी किया है। जिसमें लालू और शहाबुद्दीन के बीच बातचीत हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, सीवान में रामनवमी के मौके पर कई जगह हिंसक झड़पें हुई थी। उसी दिन का ऑडियो होने का दावा किया गया है। बता दें कि शहाबुद्दीन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। ये ऑडियो टेप सही है या नहीं, इसका दावा अमर उजाला नहीं कर रहा है।

इस ऑडियो में शहाबुद्दीन का एक समर्थक पहले लालू यादव को फोन मिलाता है। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत होती है। शहाबुद्दीन ने सीवान की घटना का जिक्र करते हुए कहता है कि भैया, जरा सीवान देख लीजिए। लालू पूछते हैं कि क्या हुआ है सीवान में? इस पर शहाबुद्दीन ने कहा कि रामनवमी के मौके पर कही प्रशासन की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण दंगे भड़क सकते हैं। शहाबुद्दीन ने ये भी कहा कि आपका एसपी बेकार है, उसे वहां से हटाइए।
विज्ञापन


इस ऑडियो टेप जारी होने के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार से लालू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक्शन लेने की मांग की है। गौरतलब है कि सुशील मोदी लगातार लालू यादव के परिवार पर हमले बोल रहे हैं। शुक्रवार को ही मोदी ने लालू परिवार पर बिना जमीन के पेट्रोल पंप आवंटित करने का आरोप लगाया है। इससे पहले मोदी लालू के परिवार पर कई गंभीर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें