अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी को इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) की सोमवार को हुई 81वीं सालाना बैठक में कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया। इस दौरान हेल्थ एंड दि एंटीसेपिटक समूह के एल आदिमूलम को वर्ष 2020-21 के लिए आईएनएस का अध्यक्ष चुना गया। वह मिड-डे के शैलेश गुप्ता की जगह लेंगे। वहीं आनंद बाजार पत्रिका समूह के डीडी पुरकायस्थ को सह अध्यक्ष, इकनॉमिक टाइम्स के मोहित जैन उपाध्यक्ष, मैरी पॉल को महासचिव और आज समाज के राकेश शर्मा को वर्ष 2020-21 के लिए मानद कोषाध्यक्ष बनाया गया।