फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane Accident: ठाणे में 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा दूध का टैंकर; हादसे में पांच लोगों की मौत और चार घायल

Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में टैंकर के खाई में गिरने से हादसा हो गया। जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां के कसारा घाट पहाड़ी खंड इलाके में दूध का एक टैंकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हादसे को लेकर जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया देखने में लगता है कि टैंकर मुंबई की ओर जा रहा था तभी अचानक मोड़ आने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण हादसा हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद उप-विभागीय पुलिस अधिकारी मिलिंद शिंदे, तहसीलदार परमेश्वर कासुले, हाईवे के डीवाईएसपी प्रदीप मैराले, कसारा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सुनील बछाओ और राजमार्ग पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और स्थिति का निरीक्षण किया।  ठाणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, टैंकर नासिक जिले के सिन्नर से मुंबई की ओर जा रहा था। हादसे के बाद बचाव एवं आपदा प्रबंधन दल के कर्मी मौके पर पहुंचे और भारी बारिश के बीच रस्सियों की मदद से घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।  

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को एक निजी एंबुलेंस से घोटी गांव के एक अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें