तमिलनाडु के कोयंबटूर में मंदिर का प्रसाद खाने से दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है।
दरअसल मेट्टूप्लायम स्थित सेल्वा मुथु मारीममान मंदिर में भक्तों को प्रसाद बांटा गया लेकिन प्रसाद खाने के तुरंत बाद ही भक्त अस्वस्थ महसूस करने लगे।
इस दौरान भक्तों ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। जिसके बाद 30 से ज्यादा भक्तों को नजदीक के ही सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।
वहीं पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि, लोगानायकी और सावित्री नाम की दो महिलाओें ने ईलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 28 लोग पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और खतरे से बाहर हैं।