फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु के बिजली मंत्री का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने क्रिप्टो करेंसी से जुड़े ट्वीट किए

Sun, 04 Sep 2022 08:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

द्रमुख सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता टीआर बालू के बेटे टीआरबी राजा ने कहा, "मंत्री सेंथिल बालाजी का निजी ट्विटर हैंडल कथित तौर पर मैलवेयर का उपयोग करके हैक किया गया है।"
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी का ट्विटर अकाउंट रविवार को कुछ समय के लिए हैक हो गया। अकाउंट पर उनका अलग डिस्प्ले नाम दिखा। उनके अकाउंट से लोगों से क्रिप्टो करेंसी इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया। 
विज्ञापन


बिजली, मद्य निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री के खाते में दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। अकाउंट को दिन में फिर से बहाल कर दिया गया। 

द्रमुख सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता टीआर बालू के बेटे टीआरबी राजा ने कहा, "मंत्री सेंथिल बालाजी का निजी ट्विटर हैंडल कथित तौर पर मैलवेयर का उपयोग करके हैक किया गया है।"

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "हमने इसके बारे में ट्विटर इंडिया को लिखा है और उम्मीद है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।" 

बाद में राजा ने जानकारी दी कि मंत्री का खाता बहाल कर दिया गया है। राजा ने ट्विटर से प्राप्त प्रतिक्रिया को साझा किया जिसमें कहा गया था कि पासवर्ड रीसेट लिंक यूजर्स के पसंदीदा ई-मेल पते पर भेज दिया गया है। वह वहां से खाते तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम होना चाहिए।
विज्ञापन


इस बीच, "मंत्री ने घटना के बारे में जानकारी दी और खाते को बहाल करने में शामिल लोगों को धन्यवाद दिया। बालाजी ने कहा, मेरा ट्विटर अकाउंट अब ठीक हो गया है और बहाल हो गया है। आपकी चिंताओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। राज्य की साइबर अपराध शाखा, ट्विटर अधिकारियों और अन्य सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें