फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: प्रेमिका की शादी तय होने के बाद प्रेमी पहुंचा घर, भाई ने पीट-पीटकर कर दी हत्या  

Wed, 23 Jun 2021 11:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

उन दोनों के बीच पिछले पांच साल से संबंध थे। लेकिन जब लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। लड़की को जब इस बात की सूचना मिली तो उसने अपने प्रेमी भारतीराजा को बताई और मिलने आने को कहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है जहां प्रेमिका की शादी तय होने की सूचना मिलने के बाद प्रेमी उसके घर पहुंचा जहां पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार भारतीराजा नाम के व्यक्ति मुंगिलपट्टी के मुलई नगर की 20 वर्षीया परमेश्वरी नाम की लड़की से प्यार करता था। उन दोनों के बीच पिछले पांच साल से संबंध थे। लेकिन जब लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। लड़की को जब इस बात की सूचना मिली तो उसने अपने प्रेमी भारतीराजा को बताई और मिलने आने को कहा। 

विज्ञापन


अपनी प्रेमिका की शादी की सूचना मिलने के बाद भारतीराजा उसके घर पहुंच गया। भारतीराजा को अपने घर के बाहर देखकर, परमेश्वरी के माता-पिता, भाई मलाइचामी और रिश्तेदारों में भारतीराजा के साथ बहस हो गई। क्रोधित होकर, मलाइचामी ने एक पत्थर पकड़ लिया और भारतीराज पर हमला करने लगा। इस झगड़े में गंभीर रूप से घायल भारतीराजा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना नाथम पुलिस को दी गई। वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नाथम सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने प्रेमिका के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें