फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result: कर्नाटक में लहराया भगवा, आंध्र में टीडीपी का सूपड़ा साफ

Thu, 23 May 2019 09:37 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव नतीजे 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 23-May-2019

आंध्र प्रदेश 

 
पार्टी जीत बढ़त कुल
टीडीपी 0 3 3
वाईएसआर कांग्रेस 0 22 22
कुल 0 25 25

09:32 PM, 23-May-2019

तमिलनाडु
 

पार्टी जीत बढ़त कुल
अन्नाद्रमुक 0 2 2
सीपीाई 1 1 2
सीपीएम 0 2 2
डीएमके 7 16 23
कांग्रेस 2 6 8
आईयूएमएल 0 1 1
कुल 10 28 38

09:30 PM, 23-May-2019

कर्नाटक में भाजपा ने 28 में से 24 सीटें जीतीं, एक पर आगे। 

विज्ञापन
05:41 PM, 23-May-2019

कर्नाटक के मांडया में निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश अपनी प्रतिद्वंदी जेडीएस उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी से 1 लाख 26 हजार वोटों से आगे। सीएम कुमारस्वामी के बेटे हैं निखिल। 



 

04:49 PM, 23-May-2019

बंगलूरू में भाजपा दफ्तर पर कार्यकर्ताओं का जश्न। 



 

विज्ञापन
04:40 PM, 23-May-2019

शशि थरूर बोले- केरल ने उदाहरण सामने रखा है कि कांग्रेस का प्रदर्शन किस तरह का होना चाहिए, मुझे उम्मीद है कि देशभर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हम इससे उबरेंगे। 



 

04:38 PM, 23-May-2019

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मैं गुलबर्गा का नतीजा स्वीकार करता हूं, जनादेश मिला है जिसे स्वीकार करता हूं। हम अपनी गलतियों पर विश्लेषण करेंगे। 



 

04:37 PM, 23-May-2019

वायनाड में राहुल गांधी 8 लाख 38 हजार वोटों से आगे। 



 

12:32 PM, 23-May-2019

राहुल गांधी वायनाड से ढाई लाख वोटों से आगे। 

11:25 AM, 23-May-2019

केरल में कांग्रेस 15 सीटों, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग दो सीटों पर आगे। 

 

11:22 AM, 23-May-2019

Kerala: Congress's Shashi Tharoor leading from Thiruvananthapuram by over 13,000 votes 
केरल - तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर 13 हजार वोटों से आगे
 

11:17 AM, 23-May-2019

तमिलनाडु- डीएमके हेडक्वार्टर के बाहर कार्यकर्ताओं का जश्न।  



 

11:08 AM, 23-May-2019

कर्नाटक में भाजपा 23, कांग्रेस 2 और जेडीएस 2 सीटों पर आगे।
Election Result #India
 

11:03 AM, 23-May-2019

आंध्र प्रदेश में तेलुगूदेशम का सूपड़ा साफ, वाईएसआर कांग्रेस 25 में से 24 सीटों पर आगे। 
 

10:28 AM, 23-May-2019

कर्नाटक- बंगलूरू में भाजपा दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का जश्न। 



 

10:16 AM, 23-May-2019

तमिलनाडु में AIADMK का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है, डीएमके 20 सीटों पर आगे। 

10:02 AM, 23-May-2019

तमिलनाडु के शिवगंगा में कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम आगे। 



 

09:38 AM, 23-May-2019

पुदुचेरी में कांग्रेस आगे, डिडिगुल और कड्डालोर में डीएमके आगे। 
Congress leading from Puducherry. DMK leading from Dindigul and Cuddalore in Tamil Nadu #ElectionResults2019

 

09:29 AM, 23-May-2019

कर्नाटक- दक्षिण बंगलूरू से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या आगे, कांग्रेस उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे पीछे। 



 

09:04 AM, 23-May-2019

Election Result Live: कर्नाटक में भाजपा 15 सीटों पर आगे, तमिलनाडु में झटका

09:02 AM, 23-May-2019

तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन आगे, भाजपा-एआईएडीएमके काफी पीछे।
 

08:40 AM, 23-May-2019

कर्नाटक में भाजपा 15 सीटों पर आगे। 

08:31 AM, 23-May-2019

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर पीछे।

08:08 AM, 23-May-2019

कर्नाटक- बंगलूरू में मतगणना शुरू। 



 

07:37 AM, 23-May-2019

केरल: वायनाड के कलपेट्टा में मतगणना केंद्र के बाहर का दृष्य, यहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

 

07:07 AM, 23-May-2019

कर्नाटक के कलबुर्गी से भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव ने कहा, नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे उम्मीद है कि यहां से मैं जीतूंगा। इसके बाद एक या दो दिन में कर्नाटक का गठबंधन सरकार गिर जाएगी। भाजपा सरकार बनाएगी।  
 

 

07:03 AM, 23-May-2019

तेलंगाना: हैदराबाद में मतगणना केंद्र के बाहर का दृष्य, आठ बजे शुरू होगी मतगणना। 
 

 

07:01 AM, 23-May-2019

-दक्षिण बंगलूरू से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा, मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं। मुझे भरोसा है कि मैं देश के नीति-निर्माण में अपना योगदान दे सकूंगा। 
 

 

06:54 AM, 23-May-2019

कर्नाटक में मांड्या से जेडीएस उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी ने मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में प्रार्थना की। 
 


 

06:53 AM, 23-May-2019

कर्नाटक- बंगलुरू में मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा। आठ बजे से शुरू होगी मतगणना। 
 


10:04 PM, 22-May-2019

Election Result: कर्नाटक में लहराया भगवा, आंध्र में टीडीपी का सूपड़ा साफ

लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम अंतिम पड़ाव पर है। मतगणना शुरू हो चुकी है। दिन चढ़ने के साथ साथ नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ तय हो जाएगा कि 2019 में दोबारा भाजपा की अगुवाई में सरकार बन रही है या यूपीए की वापसी होगी। तीसरे मोर्चा भी अपनी पूरी तैयारी में है। 

इस बार के एग्जिट पोल ने एनडीए को बहुमत देकर भाजपा के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वहीं विपक्षी दल एग्जिट पोल दावों को महज अनुमान और गलत बताकर कार्यकर्ताओं को हौसला रखने का संदेश दे रहे हैं। ईवीएम पर सवाल और जोर शोर से उठाए जाने लगे हैं। 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मिलकर वीवीपैट और ईवीएम के सही मिलान के मुद्दे पर आक्रामकता से अपनी बात रखी है।    

हम आपको बता रहे हैं दक्षिण भारत का चुनावी नतीजा। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और पुदुचेरी में किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें, किसे हो रहा फायदा। 

जानिए अबतक का अपडेट--  

केरल- तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन ने अयागुरु आश्रम में प्रार्थना की। यहां राजशेखरन का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर से है। 
 

जानें पूरी प्रक्रिया

- सुबह 7 से 8 बजे तक कड़ी निगरानी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना स्थल पर लाया जाएगा। इसके बाद काउंटिंग एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। 

- चुनाव अधिकारी दो चरणों में डाक से आए पोस्टल बैलट जांचेंगे। साढ़े आठ बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। एक राउंड में 14 ईवीएम की गिनती हो सकती है।  
 
- मतगणना अधिकारी प्रत्येक प्रत्याशी को मिले वोटों को हर चरण के हिसाब  से रिकॉर्ड कर मौजूद अधिकारियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की सहमति के बाद रिटर्निंग अफसर को भेजेंगे। रिटर्निंग अफसर पहले राउंड के नतीजों की घोषणा के साथ उसे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे।  

- निर्वाचन अधिकारी नतीजे केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजेंगे जहां से उसे सुविधा एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। एक राउंड के आंकड़े अपलोड होने के बाद अगले चरण की गिनती का काम शुरू होगा। हर राउंड की मतगणना के बाद आपत्ति दर्ज कराने को दो मिनट का समय दिया जाएगा। वोटों की पूरी गिनती होने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। 

- आखिरी राउंड में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं में पांच पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। अगर मिलान में कोई विसंगति मिलती है तो वीवीपैट पर्चियों को सही माना जाएगा। अब तक केवल एक ईवीएम और वीवीपैट का मिलान होता था, लेकिन नई व्यवस्था से नतीजे आने में देर होगी।  



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें