तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जया टीवी और एक तमिल अखबार एमजीआर के दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम ने सुबह 6 बजे छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी कथित कर चोरी के आरोप में की गई है। आयकर विभाग के करीब 10 अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजे इक्कटथुथंगल स्थित टीवी चैनल के कार्यालय में प्रवेश कर तलाशी लेना शुरू किया।
बताया जा रहा है कि जया टीवी के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये सभी ठिकाने वीके शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के हैं।वहीं एआईएडीएमके के कर्नाटक प्रभारी के बेंगलुरु स्थित आवास पर भी छापेमारी जारी है।
CBDT ने जब्त की 1833 करोड़ की बेनामी संपत्ति, रडार पर 20 हजार IT रिटर्न
#TamilNadu: Income Tax department conducts raid at Jaya TV and Dr Namadhu MGR (Tamil newspaper) premises in Chennai, in a case of alleged tax evasion pic.twitter.com/LkQSVz4NWN
— ANI (@ANI) November 9, 2017
बता दें कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता ने इस टीवी की शुरुआत की थी। फिलहाल इस पर वीके शशिकला के परिजनों का नियंत्रण है। बताया जाता है कि शशिकला का भतीजा विवेक जयरामन इस चैनल को संभाल रहा है।
तमिलनाडु सरकार को हाईकोर्ट से झटका, जयललिता की भतीजी की याचिका पर भेजा नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर के अधिकारियों ने बताया कि टैक्स छिपाने की सूचना मिलने के बाद ये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
#TamilNadu : Income Tax raids continue at Jaya TV office in #Chennai's Ekkaduthangal in a case of alleged tax evasion pic.twitter.com/IETuuTuqxH
— ANI (@ANI) November 9, 2017
AIADMK Karnataka in-charge, Pugazhendi's house being raided by Income Tax department in Bengaluru's Domlur pic.twitter.com/0d67gjIEgK— ANI (@ANI) November 9, 2017