फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट: द्रमुक को मिली बढ़त, डॉ एझिलन नागनाथन से पिछड़ी खुशबू सुंदर

Sun, 02 May 2021 12:36 PM IST
स्वाति सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाउजेंड लाइट्स

सार

थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट तमिलनाडु की वीआईपी विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर को भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन आज सभी की निगाहें थाउजेंड लाइट्स पर टिकी हुई हैं। थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट तमिलनाडु की वीआईपी विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर को भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। इनका मुकाबला द्रमुक के डॉ एझिलन नागनाथन से है। अब तक की मतगणना में थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट पर, द्रमुक के डॉ एझिलन नागनाथन बढ़त बनाए हुए हैं।    

विज्ञापन


फिलहाल यहां केके सेल्वम विधायक केके हैं। बता दें कि यह सीट सबसे ज्यादा 10 साल द्रमुक पाले में रही है। बता दें खुशबू सुंदर हाल में कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। खुशबू दक्षिण भारत में कांग्रेस के चर्चित चेहरों के रूप में देखा जाता था। लेकिन, 2020 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया था। वह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थीं। 

2016 थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट पर नतीजे 
थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है, वह तमिलनाडु की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक मानी जाती है। यह चेन्नई जिले में आती है। 2016 में यहां द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने जीत हासिल की थी। द्रमुक उम्मीदवार केके सेल्वम ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के वलारमथी बी को 8829 वोटों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन


तमिलनाडु में नए समीकरण की उम्मीद
बता दें कि यह पहला विधानसभा चुनाव है जब राज्य में दशकों से राजनीति के पर्याय माने जाने वाली शख्सियत एम करुणानिधि और जयललिता मौजूद नहीं हैं। अन्नाद्रमुक जयललिता का विकल्प नहीं खोज पाया है। वहीं, द्रमुक ने करुणानिधि के पुत्र स्टालिन पर भरोसा जताया है। अगर अन्नाद्रमुक सत्ता बरकरार रखने में असफल रहती है तो पार्टी में विघटन तय है। द्रमुक की जीत से स्टालिन के नेतृत्व पर मुहर लगेगी। इसके अलावा राज्य में तीसरी सियासी ताकत को उभरने का मौका मिलेगा, जिसकी कोशिश भाजपा बीते चार सालों से कर रही है।

2016 के तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे 
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए 2016 में हुए चुनाव में जयललिता की अगुवाई में अन्नाद्रमुक ने 136 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि करुणानिधि की अगुवाई वाली द्रमुक के खाते में 98 सीट आई थी। जयललिता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें