फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Vijay In Karur: 2025 के करूर भगदड़ पर क्या बोले विजय? TVK के रोड शो के दौरान हुई थी 41 मौतें

Fri, 10 Jul 2026 12:54 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, अमर उजाला

सार

सीएम बनने के बाद पहली बार करूर पहुंचे सीएम विजय ने जनसभा के दौरान करूर भगदड़ की घटना को लेकर दुख जताया और विपक्षी पार्टियों पर इस घटना को लेकर ड्रामा करने का आरोप लगाया। सीएम ने इस दौरान करूर में भगदड़ हादसे में मारे गए लोगों की याद में स्मारक बनवाने का भी एलान किया। 
विज्ञापन
करूर हादसे पर बोले सीएम विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय शुक्रवार को करूर दौरे पर हैं। बीते साल करूर में हुई भगदड़ और उसमें 41 लोगों की मौत के बाद यह सीएम विजय का करूर में पहला दौरा है। इस दौरान सीएम विजय कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे और साथ ही उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि करूर भगदड़ की घटना ने उन्हें गहरा दुख और पीड़ा पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें हालात की जानकारी पहले दे सकती थी। सीएम विजय ने विपक्षी पार्टी डीएमके पर भी निशाना साधा और घटना को लेकर ड्रामा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विपक्षी दलों डीएमके और एआईएडीएमके पर लगाए आरोप
करूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने कहा, 2025 के करूर भगदड़ हादसे में हमने हमारी बहनों के बच्चों को खो दिया। उन्होंने कहा कि अगर 2025 की उनकी पार्टी की रैली को पर्याप्त सुरक्षा दी जाती तो ये हादसा नहीं होता। उन्होंने घटना का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश के लिए विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया। सीएम ने डीएमके और एआईएडीएमके पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये पार्टियां पार्टी फंड के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं। अब सरकारी कार्यालयों में कोई भ्रष्टाचार नहीं है और किसी से भी एक पैसा नहीं लिया जाता। साथ ही लोगों का सम्मान किया जाता है। 

सीएम विजय ने कहा 'करूर भगदड़ हादसा ऐसी घटना है, जिसका मुझे हमेशा दुख रहेगा। अरियालुर में प्रचार करते हुए पुलिस ने मुझे बताया था कि वे पेरम्बलूर न जाएं क्योंकि वहां भारी भीड़ है। वे नमक्कल से करूर जाते समय भी ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मुझे करूर जाने दिया और मैंने उन पर विश्वास कर लिया। उनके पास बैठक रद्द करने की भी शक्ति थी। विजय ने कहा कि पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने मामले का राजनीतिकरण किया।'
विज्ञापन


सीएम विजय ने कहा कि 'डीएमके सरकार में हर विभाग में लोगों से पार्टी फंड के नाम पर पैसे लूटे गए। जब मैंने इस बारे में विधानसभा में बात की तो वे लोग भाग गए। जो लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता, उन्हें अब सरकारी विभाग जाकर देखने चाहिए वहां एक पैसा भी रिश्वत के तौर पर नहीं लिया जा रहा है। लोगों को राहत मिली है और बतौर सरकार हम खुश हैं।'

तमिलनाडु सीएम - फोटो : अमर उजाला
करूर हादसे के पीड़ितों की याद में बनेगा स्मारक
सीएम बनने के बाद पहली बार करूर पहुंचे सीएम विजय ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने एलान किया कि 2025 में करूर भगदड़ हादसे में मारे गए लोगों की याद में टीवीके पार्टी की तरफ से एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विजय ने करूर में लगभग 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया। इसके बाद वे करूर-सेलम बाईपास रोड स्थित एटलस कलैयारंगम मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

तमिलनाडु के सीएम विजय - फोटो : पीटीआई
करूर हादसे के पीड़ित परिजनों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए सरकारी पर्यटन विश्रामगृह में रुकेंगे और फिर करूर जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करूर भगदड़ में अपने परिजनों को खोने वाले पात्र परिवारों के सदस्यों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसके अलावा, वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों को भी मदद देंगे।

इसके बाद सीएम विजय करूर सलेम हाईवे स्थित एक कॉलेज में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। टीवीके के महासचिव और राज्य सरकार में मंत्री एन. आनंद ने बताया कि सीएम विजय के कार्यक्रम में 5000 लोगों को क्यूआर कोड के जरिए एंट्री दी गई। साथ ही लोगों से पुलिस की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की भी अपील की गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें