फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने किया "गाजा" तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा

Tue, 20 Nov 2018 02:28 PM IST
भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
ई. पलानीस्वामी
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्य में तूफान ‘गाजा’ से प्रभावित विभिन्न जिलों का मंगलवार को दौरा किया और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया। तत्काल राहत एवं पुनरुद्धार कार्यों के लिए सोमवार को 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा करने के बाद पलानीस्वामी ने आज सुबह पुदुकोट्टई और तंजावुर जिलों के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। 

विज्ञापन


इस तूफान ने 16 नवंबर को यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम के पास राज्य के समुद्री तट पर दस्तक दी थी। इसमें 46 लोगों की जान चली गई थी और दक्षिणी तमिलनाडु के करीब 10 जिलों में यह तूफान तबाही का मंजर लेकर आया था। इनमें से छह जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। 

मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ पलानीस्वामी ने तंजावुर जिले में तूफान से बर्बाद हुए नारियल के बागों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों के बीच चावल एवं अन्य जरूरी चीजों समेत राहत सामग्रियों का वितरण किया। वह बाद में तूफान की मार झेलने वाले नागपट्टिनम जिले का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें