फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाथुर: एमके स्टालिन ने बनाई बड़ी बढ़त, क्या लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?

Sun, 02 May 2021 01:04 PM IST
स्वाति सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलाथुर

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां उनका मुकाबला अन्नाद्रुमक के वरिष्ठ सदस्य आदि राजाराम से है।
विज्ञापन
कोलाथुर विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार कोलाथुर विधानसभा सीट काफी अहम है। यहां से दिग्गज नेता चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे बड़ा नाम एमके स्टालिन का है। वे तमिलनाडु के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि और उनकी दूसरी पत्नी दयालु अम्मल के बेटे हैं। वर्तमान में एमके स्टालिन द्रमुक के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  

विज्ञापन


तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां उनका मुकाबला अन्नाद्रुमक के वरिष्ठ सदस्य आदि राजाराम से है।  शुरुआती रुझानों में एमके स्टालिन 3697 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर एम के स्टालिन, आधि राजाराम (अन्नाद्रमुक ), जगदीश, केमिल्स सेल्वा कई निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

2016 कोलाथुर विधानसभा सीट पर नतीजे
2016 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में, कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का कुल प्रतिशत 55.42 प्रतिशत दर्ज किया गया था।2016 में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के एम स्टालिन ने 37730 वोटों के अंतर से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम से जे प्रभाकर को हराकर सीट जीती।
विज्ञापन


तमिलनाडु में नए समीकरण की उम्मीद
बता दें कि यह पहला विधानसभा चुनाव है जब राज्य में दशकों से राजनीति के पर्याय माने जाने वाली शख्सियत एम करुणानिधि और जयललिता मौजूद नहीं हैं। अन्नाद्रमुक जयललिता का विकल्प नहीं खोज पाया है। वहीं, द्रमुक ने करुणानिधि के पुत्र स्टालिन पर भरोसा जताया है। अगर अन्नाद्रमुक सत्ता बरकरार रखने में असफल रहती है तो पार्टी में विघटन तय है। द्रमुक की जीत से स्टालिन के नेतृत्व पर मुहर लगेगी। इसके अलावा राज्य में तीसरी सियासी ताकत को उभरने का मौका मिलेगा, जिसकी कोशिश भाजपा बीते चार सालों से कर रही है।

2016 के तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे 
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए 2016 में हुए चुनाव में जयललिता की अगुवाई में अन्नाद्रमुक ने 136 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि करुणानिधि की अगुवाई वाली द्रमुक के खाते में 98 सीट आई थी। जयललिता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं। हालांकि, पांच दिसंबर 2016 को जयललिता का निधन हो गया था। बाद में ओ। पन्नीरसेल्वम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, लेकिन वो ज्यादा दिनों तक सीएम नहीं रहे। उनके बाद ई। पलानीस्वामी सीएम बने और पन्नीरसेल्वम डिप्टी सीएम बनाए गए।

किसके नाम है लोकसभा सीट
कोलाथुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चेन्नई उत्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के उम्मीदवार डॉ कलानिधि वीरस्वामी ने चेन्नई उत्तर लोकसभा (मप्र) सीट से 461518 मतों के अंतर से जीता और देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम के लिए अलागापुरम आर मोहनराज को हराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें