तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ले जाया जा रहा 1,300 किलो सोना चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने बुधवार को सीज कर दिया। टीटीडी आंध्र प्रदेश के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का संचालन करता है। पुलिस के मुताबिक चुनावी ड्यूटी के दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन गाड़ियों में से सोने की ईंट जब्त की गई। आगे की जांच के लिए इन्हें जमा कर लिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि वाहन सवारों ने दावा किया कि यह सोना टीटीडी का है और इसे चेन्नई के राष्ट्रीयकृत बैंक से ले जाया जा रहा था। इस बारे में टीटीडी अधिकारियों ने कहा कि वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते और यह बैंक की जिम्मेदारी है कि वह दावे को साबित करे।
वहीं तिरुनेवेली ने अधिकारियों के हवाले से छापा कि उड़न दस्ते ने डीएमके प्रत्याशी एस गणनथीराविआम की कार से 2.36 लाख रुपये नकद और 12 पोस्टल बैलट जब्त किए। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।