फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल साप्ताहिक पत्रिका के संपादक गिरफ्तार, मिलने पहुंचे वाइको को पुलिस ने रोका

Tue, 09 Oct 2018 12:26 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nakkeeran Gopal
विज्ञापन

एक तमिल साप्ताहिक पत्रिका के संपादक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हवाईअड्डा के अधिकारियों ने बताया कि तमिल साप्ताहिक ‘नक्कीरन’ के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार आर. गोपाल को पुलिस ने हवाईअड्डा से गिरफ्तार किया। वह पुणे जा रहे थे।

विज्ञापन


साप्ताहिक की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि राज भवन की शिकायत पर गोपाल को गिरफ्तार किया गया है। यह शिकायत विरूधुनगर स्थित एक निजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी के संबंध में एक लेख को लेकर थी।

निर्मला देवी को अधिकारियों की यौन तुष्टि के लिए छात्राओं को कथित रूप से उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। 

एमडीएमके चीफ वाइको ने कहा कि, ''मैंने उनसे मिलने की अनुमति मांग ली थी लेकिन पुलिस मुझे इसकी आज्ञा नहीं दे रही रही। ये दर्शाता है कि सरकार स्वतंत्र पत्रकारिता से कितनी डरी हुई है। और क्या राज्य में गवर्नर का राज है? मैं राज्य सरकार को दोष दूंगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें