तमिलनाडु में देश का पहला आईटी यूनियन बनने के कगार पर है। दरअसल एक हफ्ते पहले देश की बड़ी आईटी कंपनियों ने अपने कई कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। जिसके बाद कंपनी से निकाले गए सभी कर्मचारियों ने अपनी यूनियन बनाने का निश्चय किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 100 से ज्यादा सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल लिखित तौर पर इस टीम का हिस्सा बन चुके हैं। इस यूनियन के तहत महिलाओं की सुरक्षा और आईटी फर्म के लेबर लॉ के अनुसार कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना है।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडू से 4.5 लाख कर्मचारी आईटी सेक्टर में हैं। ज्यादातर आईटी कंपनिया इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके कर्मचारियों द्वारा इस यूनियन को ज्वाइन करने के कंपनी पर असर पड़ सकता है।