तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में कटपाड़ी के पास मंडई कृष्णापुरम में निर्माणाधीन सीएसआई चर्च की ऊपरी मंजिल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद 10 श्रमिकों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, मलबे में एक शख्स के दबे होने की संभावना जताई जा रही है।
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है। राज्य के वेल्लोर जिले में काटपाडी के पास निर्माणाधीन सीएसआई चर्च की ऊपरी मंजिल की कंक्रीट की छत ढह गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हादसा कटपाड़ी के पास मंडई कृष्णापुरम में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, एक और व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। उसे बचाने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मलबे से निकाले गए श्रमिकों को इलाज के लिए वेल्लोर के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद वेल्लोर की जिला कलेक्टर लीला एलेक्स पीएस लीला एलेक्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और बचाव अभियान की जानकारी ली।
विज्ञापन
मलबे में दबे शख्स को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी
जिला कलेक्टर लीला एलेक्स ने कहा, 'घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस को हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।' प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे बताए जा रहे व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: One person died and 10 people rescued following the collapse of the upper floor of an under-construction CSI church at Mandai Krishnapuram near Katpadi in Vellore district.
According to officials, one more person is reportedly trapped under the debris, and… pic.twitter.com/mI0IcCw21E
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना आज उस समय हुई जब चर्च की पहली मंजिल और ऊपरी हिस्से की कंक्रीट ढलाई का काम बड़े पैमाने पर चल रहा था। काम के दौरान अचानक लोहे के सपोर्टिंग पिलर और मचान वजन न संभाल पाने के कारण खिसक गए, जिससे भारी-भरकम गीली कंक्रीट की पूरी छत नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी।