हमला शिवकार्तिकेयन अभिनीत फिल्म 'अमरन' में विशेष समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाने के आरोप लगाकर किया गया। इसे लेकर कई समूह विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। फिल्म अलंगर सिनेमा के अलावा अन्य स्थानों पर भी दिखाई जा रही थी।
तमिलनाडु में उपद्रवियों ने 'अलंगर' मूवी थियेटर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। तिरुनेलवेली पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने शनिवार सुबह तिरुनेलवेली जिले के मेलापलायम में 'अलंगर' मूवी थियेटर परिसर में पेट्रोल बम फेंके। मेलापलायम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमला शिवकार्तिकेयन अभिनीत फिल्म 'अमरन' में विशेष समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाने के आरोप लगाकर किया गया। इसे लेकर कई समूह विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। फिल्म अलंगर सिनेमा के अलावा अन्य स्थानों पर भी दिखाई जा रही थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे का सही मकसद जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
इससे पहले शुक्रवार को स्थानीय लोगों के बीच भी विवाद हुआ था। पुलिस को संदेह है कि घटना का लिंक उससे भी हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को थिएटर पर पेट्रोल बम फेंकते और फिर भागते हुए देखा जा सकता है। गनीमत है कि हमले से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।