सार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले AMMK महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने भाजपा नेता अन्नामलाई से दोस्ताना बातचीत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनका किसी पार्टी से वैर नहीं है, न ही AIADMK से। उनका एकमात्र दुश्मन एडप्पाडी पलानीस्वामी हैं। दिनाकरन ने बताया कि पिछली बार उनकी पार्टी ने पलानीस्वामी को सत्ता से दूर रखा था।
एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। राज्यभर में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर पहुंच गई है।इसी बीच गठबंधन की अटकलों को लेकर तमिलनाडु में एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा नेता के अन्नामलाई से मुलाकात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मीडिया में जो कुछ भी कहा गया हो हमने केवल दोस्ताना बातचीत की है।
मेरा केवल एक ही दुश्मन पलानीस्वामी- दिनाकरन
एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि उनका किसी भी पार्टी से कोई वैर नहीं है, यहां तक कि अम्मा की पार्टी AIADMK से भी नहीं। उन्होंने कहा कि उनका एक ही दुश्मन है, वह है एडप्पादी पलानीस्वामी। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी हर हाल में पलानीस्वामी को चुनाव जीतने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। पिछली बार भी उनकी पार्टी ने पलानीस्वामी को सत्ता में आने से रोका था। इस चुनाव में भी हमारा एकमात्र मकसद पलानीस्वामी की हार सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें:- ONOE: पीपी चोधरी बोले- 'एक देश एक चुनाव' से GDP में होगी 1.6% बढ़ोतरी, आर्थिक लाभ सात लाख करोड़ रुपये तक
एनडीए की अगुवाई ईडीएमके करेगी- दिनाकरन
दिनाकरन ने एनडीए गठबंधन को लेकर कहा कि अब गठबंधन की अगुवाई AIADMK नहीं कर रही है, बल्कि यह अब ईडीएमके (एडप्पाडी डीएमके) बन गई है। दिनाकरन ने कहा कि चुनाव में हार के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी समझेंगे कि हार की मुख्य वजह ईडीएमके का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है। इसके बाद वे हमारे साथ मिलकर असली AIADMK को उसके असली नियमों के साथ फिर से बनाएंगे।
ये भी पढ़ें:- SC: 'अलगाववादी शब्बीर शाह की अन्य आपराधिक मामलों में हिरासत की जानकारी सौंपें', शीर्ष कोर्ट का NIA को निर्देश