फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में वैन और ईटों से भरे ट्रक की भिड़ंत, छह लोगों की मौत

Sat, 02 Feb 2019 11:20 AM IST
Shani Mishra भाषा, तिरुवन्नमलई
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

तमिलनाडु में तिरुवन्नमलई जिले के तुम्बई में एक वैन और ईटों से लदे एक ट्रक के बीच भिड़ंत में शनिवार को चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के हुई जब कांचीपुरम जा रहे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही वैन से टक्कर हो गई और इसके बाद वह पलट गया।

वैन में सवार चार महिला यात्रियों और ड्राइवर की दबकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ट्रक में यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में वैन में सवार 31 यात्री घायल हो गए।

उप जिलाधीश अन्नामल ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें