फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी को लेकर फिर खड़ा हुआ विवाद, स्थानीय लोगों ने दरगाह में झंडा लगाने का विरोध

Mon, 22 Dec 2025 12:30 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Tamil Nadu: तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर संथनाकूडु उत्सव के लिए हजरत सिकंदर दरगाह में झंडा फहराया गया। स्थानीय हिंदू निवासियों ने कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति न मिलने पर मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उत्सव प्रशासन की अनुमति के तहत छह जनवरी 2026 तक चलेगा और पारंपरिक रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।
 
विज्ञापन
अरुलमिगु पलानी अंडावर मंदिर के बाहर दीप जलाकर विरोध करते लोग - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इसी पहाड़ी पर स्थित हजरत सिकंदर दरगाह में मुस्लिम समुदाय का संथनाकूडु उत्सव शुरू हुआ है, जिसकी शुरुआत झंडा फहराने से की गई। लेकिन इस आयोजन का स्थानीय हिंदू संगठनों और कुछ निवासियों ने विरोध किया। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक कार्तिक महीने में इसी पहाड़ी पर दरगाह के पास मौजूद खंभे पर हिंदू परंपरा के अनुसार 'कार्तिगई दीपम' जलाया जाना चाहिए था, जिसकी अनुमति पुलिस ने नहीं दी।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शांति विधेयक को दी मंजूरी, कानून के लागू होने के बाद क्या-क्या होगा?
विज्ञापन


पुलिस की अनुमति न मिलने के बाद लोगों ने अरुलमिगु पलानी अंडावर मंदिर के बाहर दीप जलाकर विरोध जताया। इसी बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तिरुमंगलम के राजस्व उपमंडल अधिकारी ने दरगाह में संथनाकूडु उत्सव के आयोजन और झंडा फहराने की अनुमति दी है, जो छह जनवरी 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन

 

संथनाकूडु उत्सव के तहत पारंपरिक रथ यात्रा भी निकाली जानी है, जिसके लिए बैलों को लाया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें