फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार का होटलों को आदेश, यात्री वाहन चालकों को कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश

Wed, 05 Jul 2023 01:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सरकार ने बताया कि चालकों के लिए कमरा होटल या लॉज के परिसर के 250 मीटर के दायरे में ही कमरा उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार ने तमिलनाडु संयुक्त विकास और भवन (टीएनसीडीबी) नियम, 2019 में संशोधन किया है। 
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार ने होटलों और लॉज के लिए जारी किए आदेश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सभी लॉज और होटलों के लिए एक आदेश जारी किया है। इसके तहत मेहमानों के वाहन चालकों के भी कमरा और शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मेहमानों के वाहन चालकों के लिए कमरा उपलब्ध कराने के लिए होटल और लॉज में छात्रावास प्रदान किया जाएगा। चालकों को अपने बिस्तर के आसपास घूमने के लिए जगह, प्रत्येक आठ बिस्तरों के लिए एक अलग शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने बताया कि चालकों के लिए कमरा होटल या लॉज के परिसर के 250 मीटर के दायरे में ही कमरा उपलब्ध कराया जाएगा। 

राज्य सरकार ने तमिलनाडु संयुक्त विकास और भवन (टीएनसीडीबी) नियम, 2019 में संशोधन किया है। इस नियम के तहत अब होटल या लॉज में वाहन चालकों को छात्रावास जैसी सुविधा प्रदान करना अनिवार्य कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें