फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: माता-पिता से शिकायत के बाद इंजीनियरिंग के छात्र ने वॉर्डन की हत्या की

Thu, 07 Nov 2019 09:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु में वॉर्डन ने इंजीनियरिंग के एक छात्र के घर वालों से उसकी शिकायत कर दी कि वह ज्यादातर समय कॉलेज में अनुपस्थित रहता है और छात्रावास में भी नहीं आता, जिससे गुस्साए छात्र ने वॉर्डन की चाकूओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह घटना तमिलनाडु के त्रिरुचिरापल्ली में हुई। जब 45 वर्षीय जी वेंकटारमण को एक छात्र ने चाकुओं से उनके पेट और गले पर हमला किया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र ने कॉलेज जाना बंद कर दिया था और हाल ही में वह अधिकारियों को बिना बताए चार दिनों के लिए छात्रावास से गायब था। जिसके बाद वार्डन ने छात्र की शिकायत उसके माता-पिता से कर दी। 
विज्ञापन


माता-पिता को जब अपने बेटे की इस हरकत का पता चला तो उन्होंने उसकी जमकर डांट लगाई। जिससे गुस्साए छात्र ने पहले तो वॉर्डन से लड़ाई की और इसके बाद चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें