फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: ‘भ्रष्टाचार यूनिवर्सिटी के चासंलर पद के लिए उपयुक्त रहेंगे पीएम मोदी’, स्टालिन ने लगाए आरोप

Thu, 11 Apr 2024 01:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

प्रधानमंत्री द्वारा डीएमके पर लगाए गए तमिल संस्कृति को खराब करने के आरोपों पर स्टालिन ने कहा कि कृप्या वाट्सएप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई न करें। हमारी तमिल संस्कृति में सभी शहर एक समान हैं और सभी लोग एक समान हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी  को भ्रष्टाचार विश्वविद्यालय का चांसलर बनने के लिए उपयुक्त बताया है। दरअसल, हाल ही में पीएम ने तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल द्रमुक को भ्रष्ट पार्टी बताया था। इसी के जवाब में डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के लिए एक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाता है, तो मोदी इसके चांसलर बनने के लिए सही व्यक्ति होंगे। 

पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने का किया आह्लान

विज्ञापन

स्टालिन ने बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि क्या कोई इसका कारण जानता है? इसका मुख्य कारण है कि चुनावी बॉन्ड से लेकर पीएम केयर्स फंड और भाजपा की वाशिंग मशीन, जो दागी नेताओं को बेदाग कर देती है। भाजपा भ्रष्ट है। प्रधानमंत्री द्वारा डीएमके पर लगाए गए तमिल संस्कृति को खराब करने के आरोपों पर स्टालिन ने कहा कि कृप्या वाट्सएप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई न करें। हमारी तमिल संस्कृति में सभी शहर एक समान हैं और सभी लोग एक समान हैं। उन्होंने पीएम पर विभाजनकारी राजनीति करने के आरोप लगाए और बताया कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनते हैं तो भारत में लोकतंत्र नहीं बचेगा। उन्होंने जनता से पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। 

पीएम बने तो तानाशाही सरकार की स्थापना होगी
उन्होंने बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी का मतलब तानाशाही सरकार की स्थापना ही होगा। स्टालिन ने कहा कि अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो देश में शांति नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि संसद में कोई चर्चा नहीं होगी। देश में दोबारा कोई चुनाव नहीं होगा। किसी राज्य में विधानसभा नहीं होगी। एक ही भाषा, आस्था और संस्कृति रहेगी। वे सामाजिक न्याय को खत्म कर देंगे। 

पीएम के चेन्नई रोड-शो को बताया फ्लॉप

विज्ञापन

स्टालिन ने पीएम मोदी के चेन्नई में आयोजित रोड शो को फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा कि रोड शो डीएमके के गढ़ में आयोजित किया गया था। पीएम ने रोड शो में हिंदी में बात की। दर्शकों ने तालियां बजाईं। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने रोड शो के लिए उत्तर भारत से लोगों को बुलाया हो। प्रधानमंत्री ने अपना वादा हिंदी में दिया और कहा कि वह तमिलनाडु का विकास करेंगे। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु विकास कर रहा है। यह द्रविड़ मॉडल के तहत और समृद्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें