फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: सेप्टिक टैंक साफ करते हुए जहरीली गैस से संपर्क में आने से छह कर्मचारियों की मौत

Tue, 26 Mar 2019 05:57 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में सेप्टिक टैंक की साफई के दौरान जहरीली गैस से संपर्क में आने से छह कर्मचारियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना कांचीपुरम जिले के नेमिली इलाके में स्थित एक निजी अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान घटित हुई।

विज्ञापन

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी मजदूरों के शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकलवाया। इसके बाद मजदूरों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी दो मजदूरों की मौत सीवर की सफाई के दौरान हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें