लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि अगर हमला महज अफवाह है, तो इसे कौन फैला रहा है और उनका इरादा क्या है? उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने तमिलनाडु में काम करने के लिए आने वाले प्रवासियों के लिए अच्छा माहौल बनाए जाने की मांग की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार ने राज्य की बेहतरी और विकास के लिए काम किया होता तो वर्तमान संकट नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि लोग रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर नहीं गए होंगे।
विज्ञापन
चिराग ने कहा कि मैं यहां इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने या किसी को दोष देने के लिए नहीं हूं। अगर बिहार के श्रमिकों पर हमले के वीडियो झूठे हैं, तो अफवाहें किसने फैलाई हैं? कौन भाषा के आधार पर लोगों और देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं? इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? हमले अगर हुए हैं तो दोषियों को सजा होनी चाहिए और अगर यह सिफ अफवाहें हैं तो इसे फैलाने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाना चाहिए।
जमुई से लोकसभा सांसद ने कहा कि तमिलनाडु की उनकी यात्रा विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और राज्यपाल आरएन रवि को इस मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपने के लिए थी। चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार के श्रमिकों पर अत्याचार के बारे में सुन रहा हूं, मुझे फोन कॉल और संदेश भी मिल रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि उन्हें कोयम्बटूर और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में निशाना बनाया जा रहा है। अगर इसमें जरा सी भी सच्चाई है तो इसे सामने लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अफवाह है, तो इसे कौन फैला रहा है?
सांसद ने कहा कि भारत में दोहरी नागरिकता की अवधारणा नहीं है और लोग देश में कहीं भी काम करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने मांग की कि अगर हमला महज अफवाह है, तो इसे कौन फैला रहा है और उनका इरादा क्या है? उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए। मैं इस बात पर जोर देता हूं कि इस मुद्दे की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। मैं उन सभी लोगों के नाम और फोन नंबर देने को तैयार हूं, जिन्होंने मुझे फोन किया और अपनी आशंकाएं बताईं।
नीतीश कुमार ने बिहार की बेहतरी के लिए काम नहीं किया
उन्होंने कहा कि मेरे लोगों के सामने वर्तमान संकट इसलिए है, क्योंकि मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बेहतरी और विकास के लिए काम नहीं किया। बिहार में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण लोगों को पलायन करना पड़ा।