फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैन्य अफसर गिरफ्तार: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, अज्ञात महिला की भूमिका क्या?

Mon, 26 Oct 2026 09:14 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, वेल्लोर।

सार

सेवानिवृत्त सैन्य अफसर को सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 28 साल तक सेना में रहा बाबू पिछले साल सेवानिवृत्त हुआ। आरोप के मुताबिक इसे अज्ञात महिला को व्हाट्एप पर सैन्य जानकारी देने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु में सेवानिवृत्त सैन्य अफसर गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को गोपनीय जानकारी और सेना के उपकरणों से जुड़े विवरण एक अज्ञात महिला को व्हाट्सएप के जरिये देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बाबू (52) के रूप में हुई है। वह वेल्लोर जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप के जरिये बाबू से संपर्क, क्या हनी ट्रैप जैसा मामला?
बाबू ने भारतीय सेना में 28 साल तक विभिन्न इकाइयों में सेवाएं दी थीं। वह सेना की उपकरण शाखा में कैप्टन के पद से पिछले साल रिटायर हुआ था। इसके बाद वह अपने गांव में रहने लगा। शुरुआती जांच में पता चला कि करीब एक साल पहले एक अज्ञात महिला ने व्हाट्सएप के जरिये बाबू से संपर्क किया। फिलहाल, इस मामले में हनीट्रैप जैसे जुमलों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। तमाम पहलुओं पर जांच जारी है।

पहले सेना के कार्यालयों में फोन, फिर महिला को जानकारी
उसने पहले नजदीकी बढ़ाई और फिर सेना से जुड़ी जानकारी मांगनी शुरू कर दी। महिला के जाल में फंसकर बाबू लगभग एक साल से उसे सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेज रहा था। इतना ही नहीं, जिन बातों की जानकारी उसे नहीं होती थी, उनके बारे में वह सेना के कार्यालयों में फोन करके पता करता और फिर महिला को बता देता था।
विज्ञापन


सेना को हुआ था शक, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
केंद्रीय खुफिया अधिकारियों ने दो दिन पहले बाबू को हिरासत में लिया और शनिवार रात उसे वेल्लोर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां महिला की पहचान, व्हाट्सएप अकाउंट का संचालन करने वाले व्यक्ति और किसी विदेशी नागरिक या विदेशी संगठन की संभावित भूमिका का पता लगा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें