प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम चेन्नई पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में रेलवे, पेट्रोलियम, आवास और सड़कों जैसे प्रमुख बुनियादी क्षेत्र शामिल हैं। इन कार्यों से वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
#WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow after arriving in Chennai. pic.twitter.com/yv9Qh2xkUC
:
हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच तमिलनाडु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिल भाषा अमर है और इसकी संस्कृति वैश्विक है। चेन्नई से कनाडा तक, मदुरै से मलेशिया तक, नमक्कल से न्यूयॉर्क तक, सलेम से दक्षिण अफ्रीका तक, पोंगल और पुथंडु के अवसरों को उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बयान के जरिये पीएम ने उन लोगों को संदेश देने की कोशिश की जो लगातार हिंदी बनाम तमिल का विवाद खड़ा कर रहे हैं।
जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार तमिल भाषा और संस्कृति को और लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत चेन्नई में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए परिसर का जनवरी में उद्घाटन किया गया। यह नया परिसर पूरी तरह से केंद्र की फंडिंग से बनाया गया है। मोदी ने कहा, तमिलनाडु आना हमेशा अच्छा लगता है। यह भूमि विशेष है। इस राज्य की जनता, संस्कृति और भाषा बेजोड़ है।