तमिलनाडु में रविवार को लगभग सात महीनों के अंतराल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए जिससे मामलों की संख्या 9.33 लाख हो गई। इसके अलावा इस महामारी से 22 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,908 पर पहुंच गई।
राज्य के चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार 2,314 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 8,78,571 हो गई जबकि 41,955 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार कोरोना महामारी के 6,618 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या नौ लाख 33 हजार 434 हो गई।