फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media Monitor Team: सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए बनाई खास टीम, इस राज्य ने की पहल

Mon, 05 Sep 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु पुलिस ने सोशल मीडिया साइटों की निगरानी के लिए एक विशेष 'सोशल मीडिया मॉनिटर टीम' बनाई है। ये टीम ऑनलाइन धोखाधड़ी और अफवाहों को फैलाने के लिए अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में अफवाहों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने 203 अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की एक टीम के साथ सोशल मीडिया साइटों की निगरानी के लिए एक विशेष 'सोशल मीडिया मॉनिटर टीम' बनाई है। वे तनाव, दंगे, ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशीली दवाओं की तस्करी, वगैरह पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन


डीजीपी सिलेंद्र बाबू ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और अफवाहों के लिए अराजक तत्व सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हमने इस टीम का गठन किया है। हम ऐसी हर हरकत पर नजर रखेंगे, जिससे सामाजिक सौहार्द  खतरा हो सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें