तमिलनाडु पुलिस ने सोशल मीडिया साइटों की निगरानी के लिए एक विशेष 'सोशल मीडिया मॉनिटर टीम' बनाई है। ये टीम ऑनलाइन धोखाधड़ी और अफवाहों को फैलाने के लिए अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर नजर रखेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तमिलनाडु में अफवाहों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने 203 अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की एक टीम के साथ सोशल मीडिया साइटों की निगरानी के लिए एक विशेष 'सोशल मीडिया मॉनिटर टीम' बनाई है। वे तनाव, दंगे, ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशीली दवाओं की तस्करी, वगैरह पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
डीजीपी सिलेंद्र बाबू ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और अफवाहों के लिए अराजक तत्व सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हमने इस टीम का गठन किया है। हम ऐसी हर हरकत पर नजर रखेंगे, जिससे सामाजिक सौहार्द खतरा हो सकता है।