फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: '2014 के बाद 600 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां विदेश से भारत लाई गईं', तमिलनाडु में बोले प्रधानमंत्री

Sun, 27 Jul 2025 03:49 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालुर

सार

तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इसके बाद एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राजा राज चोल, राजेंद्र चोल के नाम भारत की पहचान और गौरव के पर्याय हैं। जानिए पीएम मोदी ने और क्या बातें कहीं।
विज्ञापन
तमिलनाडु में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अरियालुर में चोल साम्राज्य की समृद्ध विरासत और उसकी आधुनिक भारत के लिए प्रेरणा बनने वाली भूमिका को याद करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज भारत विकास भी, विरासत भी के दर्शन को अपना रहा है। आधुनिक भारत को अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में, हमने भारत की विरासत की रक्षा और संरक्षण के लिए मिशन मोड में अथक प्रयास किया है। विदेशों में चोरी और बेची गई प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों को पुनः प्राप्त करने के प्रयास किए गए हैं और इनमें से कई अमूल्य धरोहरों को सफलतापूर्वक देश में वापस लाया गया है। 2014 के बाद, 600 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां और मूर्तियां भारत वापस लाई गई हैं। इनमें से 36 तमिलनाडु से हैं।

चोल के राजाओं की नीतियों का किया जिक्र
इस दौरान उन्होंने चोल राजाओं की कूटनीति और व्यापारिक ताकत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोल के राजाओं ने श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे क्षेत्रों के साथ अपने संबंधों को मजबूती से बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वे कल ही मालदीव से लौटे हैं और आज चोल साम्राज्य से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेकर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gyan Bharatam Mission: पीएम मोदी ने मणि मारन की सराहना की, पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण पर दिया जोर

तमिलनाडु में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
शिव के सिद्धांतों पर भी बोले पीएम मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने आज के विश्व की समस्याओं जैसे अस्थिरता, हिंसा और पर्यावरण संकट का समाधान शिव सिद्धांतों में बताया। उन्होंने कहा कि शिव प्रेम हैं। अगर आज दुनिया इस विचार को अपनाए, तो अधिकांश संकट अपने आप खत्म हो जाएंगे। भारत इस विचार को 'एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य' के रूप में आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह राजराजा की आस्था की भूमि है और इलैयाराजा ने इस आस्था की भूमि पर हम सभी को शिव भक्ति में डुबो दिया। मैं काशी से सांसद हूं और जब मैं 'ॐ नमः शिवाय' सुनता हूं तो मेरी रूह झूम उठती है। पीएम मोदी ने अपनी गहरी भावनाओं को साझा करते हुए काशी के साथ अपने संबंध पर जोर दिया।  पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज फिर काशी से गंगाजल यहां लाया गया है। मैं काशी का जनता का प्रतिनिधि हूं और मां गंगा से मेरा गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि चोल राजाओं के ये कार्य और उनसे जुड़ी घटनाएं एक भारत, श्रेष्ठ भारत के महायज्ञ को नई ऊर्जा और ताकत देती हैं। 

तमिलनाडु में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
चोल साम्राज्य भारत के स्वर्ण युगों में एक- पीएम मोदी
इतिहास की बात करते हुए मोदी ने कहा कि इतिहासकार चोल साम्राज्य को भारत के स्वर्ण युगों में से एक मानते हैं। उन्होंने बताया कि चोल साम्राज्य ने लोकतंत्र की परंपरा को आगे बढ़ाया। जबकि ब्रिटेन के मैग्ना कार्टा को लोकतंत्र की शुरुआत माना जाता है, चोल साम्राज्य में सदियों पहले ही लोकतांत्रिक चुनाव होते थे। उन्होंने यह भी बताया कि जब अन्य राजा युद्धों के बाद सोना, चाँदी या पशु लाते थे, तो राजेंद्र चोल ने गंगाजल लाया, जो देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गहराई को दर्शाता है।

चोल युग में भारत की आर्थिक और सैन्य उपलब्धियों पर भी डाला प्रकाश
उन्होंने चोल युग में भारत की आर्थिक और सैन्य उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। राजराजा चोल ने एक मजबूत नौसेना बनाई, जिसे राजेंद्र चोल ने और मजबूत किया। चोल साम्राज्य विकसित भारत के लिए एक प्राचीन मार्गदर्शक है। यह हमें सिखाता है कि अगर हमें 'विकसित भारत' बनना है, तो हमें अपनी नौसेना, रक्षा बलों को मजबूत करना होगा और नई संभावनाओं की खोज करनी होगी।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: भाजपा सांसद ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, कहा- भारत ने चीन के हथियारों को नाकाम कर दिया
विज्ञापन

आज भारत अपनी सुरक्षा सबसे ऊपर मानता हैं- पीएम मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु में कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा को सबसे ऊपर मानता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि अगर कोई भारत की सुरक्षा और संप्रभुता पर हमला करता है, तो भारत उसकी भाषा में जवाब देना जानता है। पीएम मोदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत के दुश्मनों और आतंकवादियों के लिए दुनिया में कोई सुरक्षित जगह नहीं है। इस ऑपरेशन ने पूरे देश में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगा दिया है और दुनिया को भारत की ताकत और संकल्प का एहसास कराया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देशवासियों में नई उम्मीद और विश्वास पैदा किया है और यह भारत की सुरक्षा नीति का एक बड़ा सफल कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें