फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बड़ा हादसा, मछली पकड़ने गए तीन दोस्तों की तालाब में डूबकर मौत

Tue, 11 Oct 2022 09:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक कक्षा पांच के छात्र हैं। सोमवार शाम को तीनों घर के थोड़ी दूरी पर स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए निकले, लेकिन रात आठ बजे तक वे वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के अंतियूर में बड़ा हादसा हो गया। यहां तालाब में मछली पकड़ रहे तीन लड़कों की डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया, थविट्टुपालयम इलाके के तीन लड़कों की पहचान 11 वर्षीय सिबिनेसन, 10 वर्षीय राघवन और नंद किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, घटना सोमवार शाम की है। 

 

जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक कक्षा पांच के छात्र हैं। सोमवार शाम को तीनों घर के थोड़ी दूरी पर स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए निकले, लेकिन रात आठ बजे तक वे वापस नहीं लौटे। इसके बाद तीनों की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक उनके न मिलने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस टीम भी तीनों लड़कों  की खोजबीन में जुट गई।पुलिस ने बताया, तलाशी अभियान के दौरान तीनों के शव तालब से बरामद किए गए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें