छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(2) और इसके अलावा एससी एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(आर) और 3(1)(एस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तमिलनाडु के मदुरै में एक अनुसूचित जाति के किशोर पर हमला करने और उसे अपने सामने झुकने के लिए मजबूर करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को एक घटना के संबंध में 19 वर्षीय लड़के द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(2) और इसके अलावा एससी एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(आर) और 3(1)(एस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में किशोर ने बताया कि कुछ महीने पहले जब वह पुरत्तासी त्योहार के दौरान अपनी धोती को घुटनों पर मोड़कर गांव में घूम रहा था तो छह हिंदुओं ने उस पर आपत्ति जताई। ईसी बात को लेकर उसकी अन्य लोगों से बहस शुरू हुई जो बाद में झड़प में बदल गई।
इस घटना के बाद पीड़ित कुछ दिनों के लिए अपने गांव से बाहर रहा, लेकिन पोंगल त्योहार के लिए जैसे ही वह घर वापस लौटा उसे जबरन गांव से दूर ले जाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उस पर जातिवादी टिप्पणियां कीं। पीड़ित ने बताया कि उसे लोगों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया गया। एक बयान में पुलिस ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
चेन्नई के श्रद्धालु ने टीटीडी को दिया छह करोड़ का दान
चेन्नई के एक श्रद्धालु ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को छह करोड़ रुपये का दान दिया। श्रद्धालु की पहचान वर्धमान जैन के तौर पर की गई है। उन्होंने पांच करोड़ रुपये श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल (एसभीबीसी) और एक करोड़ रुपये श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को दान में दिया।
टीटीडी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया, तिरुमाला मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में उन्होंने एसभीबीसी के लिए टीटीडी को 5 करोड़ रुपये और एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट के लिए एक करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। वर्धमान जैन ने डीडी टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी को सौंपा।