फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में '35 करोड़ की डील' का दावा: विधायक ने रिश्वत और धमकी का लगाया आरोप, तीन गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 03:13 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के विधायक एन. एलैयाराजा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा में एक प्रस्ताव पर मतदान प्रभावित करने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई और इनकार करने पर धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री के भाई का नाम भी सामने आया है। 
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में राजनीतिक खरीद-फरोख्त की कथित कोशिश का मामला सामने आया है। विधायक एन. एलैयाराजा ने दावा किया कि उन्हें एक विधायी प्रस्ताव पर वोट प्रभावित करने के लिए 35 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्ताव ठुकराने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शिकायत में क्या कहा गया?
ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त के पास 29 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, एलैयाराजा ने बताया कि थिरुनावुक्कारासु नाम के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह 'इंडियन पॉलिटिकल डेमोक्रेटिक स्ट्रैटेजीज' (IPDS) नामक एक ओपिनियन पोलिंग संस्था चलाता है और एक बड़े राजनीतिक दल के सदस्यों के कहने पर उनसे मिलने आया है।

35 करोड़ रुपये की रिश्वत का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में थिरुनावुक्कारासु ने उनसे तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर के खिलाफ प्रस्तावित प्रस्ताव पर एक खास तरीके से मतदान करने को कहा। इसके बदले उन्हें 35 करोड़ रुपये तक की रिश्वत देने की पेशकश की गई। एलैयाराजा का आरोप है कि जब उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उन्हें धमकियां दी गईं और पूरी बातचीत को किसी के सामने उजागर न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद डी-1 ट्रिपलिकेन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने चेन्नई के अरुंबक्कम निवासी थिरुनावुक्कारासु, तिरुचिरापल्ली निवासी नरेश और चेन्नई के मेदावक्कम निवासी त्यागराजन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों कथित साजिश में शामिल थे।

ये भी पढ़ें: बंगलूरू मेट्रो की बार-बार क्यों रुक रही रफ्तार?: भाजपा सांसद सूर्या के पत्र पर CCRS सख्त, दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


जांच में और किसके नाम आए सामने?
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पूर्व DMK मंत्री और कोयंबटूर दक्षिण से मौजूदा विधायक वी. सेंथिल बालाजी के भाई वी. अशोक कुमार ने चेन्नई में आरोपी नरेश से मुलाकात की थी। पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि थिरुनावुक्कारासु कथित तौर पर वी. सेंथिल बालाजी और वी. अशोक कुमार से जुड़े निर्देशों के आधार पर काम कर रहा था। हालांकि, इस संबंध में जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें