फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: वोटरों को लुभाने का नायाब तरीका, मुंह पर काला कपड़ा बांध कर चलाई स्कूटी

Sun, 28 Mar 2021 03:34 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक पार्टी के एक समर्थक ने मुंह पर काला कपड़ा बांध कर किया प्रचार - फोटो : social media
विज्ञापन

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी के उम्मीदवार और राज्य में मंत्री एस.पी वेलुमनी के एक समर्थक ने वोटरों का ध्यान खींचने के लिए मुंह पर काला कपड़ा बांध कर कई किलोमीटर तक स्कूटी चलाई। इसके पीछे की वजह तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना था। इस दौरान वेलुमनी के एक समर्थक ने बताया कि वो मतदाताओं को ये भी बताना चाहते थे कि मंत्री रहते हुए उन्होंने कितना काम किया। वेलुमनी के समर्थक यूएमटी राजा ने कहा, '10 साल पहले सड़क पर आंखें खोल कर भी चलना मुश्किल था लेकिन अन्नद्रमुक सरकार ने अच्छी सड़कें और बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया है, जहां आखों पर पट्टी बांध कर भी वाहन चलाया जा सकता है। बता दें कि तमिलनाडु में वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवार तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई डोसा बना रहा है, कोई मतदाताओं के कपड़े धो रहा है। बता दें कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को 234 सीटों के मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें