फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : प्रचार के दौरान कमल हासन की कार पर एक युवक ने किया हमला, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

Mon, 15 Mar 2021 08:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
kamal haasan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तमिलनाडु में मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन की कार पर रविवार को एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हासन कांचीपुरम में चुनाव प्रचार के बाद एक होटल जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। कथित तौर हमला करने वाला व्यक्ति हासन का फैन बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पार्टी के एक नेता ने बताया कि घटना में हासन को चोट नहीं लगी। हालांकि, उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एमएनएम के नेता एजी मौर्य ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि हासन पर हमले का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी। घटना के बाद एमएनएम के कुछ कार्यकर्ताओं और आम आदमी ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस अस्पताल ले गई।

 
कमल हासन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर अपने होटल लौट रहे थे, तभी एक शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की। इसके बाद जबरन कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें