फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: हाईकोर्ट ने ओपीएस समर्थकों को विरोध-प्रदर्शन की दी अनुमति, DMK के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 12:31 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मदुरै।

सार

भाजपा ने शुक्रवार को चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
ओ पन्नीरसेल्वम। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में एआईएडीएमके पार्टी के दो गुटों के बीच चल रही खींचतान खत्म होती नहीं दिख रही है। इसी बीच तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) के समर्थकों को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ से शिवगंगई में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने ओ पन्नीरसेल्वम के समर्थकों को एडप्पादी के पलानीस्वामी के खिलाफ शिवगंगई में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति दी है।

डीएमके सरकार के खिलाफ चेन्नई में भाजपा ने किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। 500 से अधिक भाजपा सदस्य विरोध-प्रदर्शन में उपस्थित थे। द्रमुक सरकार पर हमला करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ 'फर्जी मामले' दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, डीएमके सरकार बचकानी हरकत कर रही है। अगर हम सरकार की कमियों की ओर इशारा करते हैं, तो वे हमें जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। डीएमके के शासन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित हुई है। भाजपा और उसके सहयोगी पार्टी के नेताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। डीएमके सरकार पर हमला करते हुए भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने कहा कि भाजपा 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतेगी।

रेड्डी ने कहा कि डीएमके सरकार ने हमारे नेता अन्नामलाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह खुद एक पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने अपने करियर में कई मामले दर्ज किए हैं।और अब उन्हीं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे नेता को छूने की कोशिश करेगा, तो उसे पहले हमें पार करना होगा। तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष कारू नागराजन, पार्टी के नेता और प्रवक्ता नारायणन थिरुपति, अमर प्रसाद रेड्डी और कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें