पुलिस ने बताया कि घटना पुदुकोट्टई जिले के कोडियाकराई समुद्र क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, 32 साल का मछुआरा के वीरवेल अपने अन्य 10 साथियों के साथ मछली पकड़ रहा था।
तमिलनाडु में नौसेना ने एक भारतीय मछुआरे पर फायरिंग कर दी। वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामेश्वरम सीआईडी क्यू शाखा पुलिस ने बताया कि घटना पुदुकोट्टई जिले के कोडियाकराई समुद्र क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, 32 साल का मछुआरा के वीरवेल अपने अन्य 10 साथियों के साथ मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान नौसेना की ओर से हुई गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मामले में नौसेनाकर्मी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर चोट पहुंचाने सहित अन्य अपराधों को लेकर नौसेनाकर्मी के खिलाफ मरीन पुलिस ने नागपट्टिनम जिले में प्राथमिकी दर्ज की है। कर्मी पर हत्या की कोशिश जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घायल के. वीरावेल नाम का व्यक्ति मायीलादुतुरई जिले के वनागिरि गांव का रहने वाला है। वह उन 10 मछुआरों के समूह का हिस्सा था, जो मछली पकड़ने 15 अक्तूबर की रात समुद्र में उतरा था। नौसेना के मुताबिक, चेतावनी ‘फायरिंग’ उसके गश्ती पोत ने एक संदिग्ध नौका पर की थी, क्योंकि बार-बार की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रूकी थी।