तमिलनाडु की राजनीति का अलग इतिहास रहा है। यहां की राजनीति को फिल्म इंडस्ट्री से कई चेहरे मिले हैं। एक बार फिर राजनीति को एक फिल्मी सितारा मिला है और वो नाम है कमल हासन का।उन्होंने ऐलान किया है कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे, लेकिन राजनीति में कुछ खास चमक नहीं बिखेर पाए। आइए आपको बताते हैं उन चेहरों के बारे में जिन्होंने लाइट, कैमरा, एक्शन के बाद राजनीति में कदम रखने का फैसला लिया।
सुपरस्टार कमल हासन ने हाल ही में अपनी नई पार्टी मक्कल नीतिमयम की स्थापना की है। कमल मुख्यतः वामपंथी विचारधारा के अनुयायी माने जाते हैं।