फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: मंदिर उत्सव में सम्मान को लेकर भिड़े दो समूह, अन्नाद्रमुक के पूर्व MLA के वाहन को किया आग के हवाले

Sun, 25 Jun 2023 11:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Tamil Nadu: दोनों समूहों के बीच शनिवार रात करीब नौ बजे झड़प हुई। कुछ लोग घायल हो गए और सरकारी राजाजी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। पोन्नबलम के रिश्तेदार तिरुपति और विजय रक्तस्त्राव के साथ घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पोन्नबलम की कार को आग के हवाले किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मदुरै में मंदिर में एक उत्सव चल रहा था। इसी दौरान यहां दो समूह पहले सम्मान (मुथुल मरियाथाई) पाने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद मामला इतने आगे बढ़ गया कि एक समूह ने अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक पी. पोन्नमबलम के एक वाहन को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये सभी एक द्रमुक पदाधिकारी के समर्थक थे। उन्होंने कुछ मोटरसाइकिलों और घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन


दोनों समूहों के बीच शनिवार रात करीब नौ बजे झड़प हुई। कुछ लोग घायल हो गए और सरकारी राजाजी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। पोन्नबलम के रिश्तेदार तिरुपति और विजय रक्तस्त्राव के साथ घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 

पुलिस ने कहा कि पट्टाथारसी अम्मन परईकारुप्पु अय्यनार मंदिर में उत्सव के दौरान पहला सम्मान विभिन्न समुदायों से संबंधित लोगों को दिया जाता है।यह पुरस्कार तिरुपति को दिया जा रहा है, जो द्रमुक के करुवनूर के सचिव वेलमुरुगन के समर्थक हैं। लेकिन, पोन्नमबलम के दामाद पलानीकुमार ने इस सम्मान का अधिकार का दावा किया। इसके बाद तिरुपति और पलानीकुमार के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। एम. छत्रपट्टी पुलिस ने गुरुवार को दो मामले दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें