फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार बनाएगी 50 फ्री अम्मा वाई-फाई जोन

Sat, 24 Sep 2016 04:25 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रुमक जल्द ही राज्य को फ्री वाई-फाई देने को योजना बना रही है। इसके तहत जयललिता सरकार राज्य भर में 50 जगहों पर अम्मा फ्री वाई-फाई जोन बनाएगी। इसके पहले भी अम्मा नाम से राज्य सरकार अम्मा सीमेंट, अम्मा मेडिसिन और रियायती दरों पर खाना उपलब्ध कराने वाली अम्मा कैंटीन जैसी कई लाभकारी योजनाएं लागू कर चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी की तरफ से जारी घोषणा पत्र  में मुख्यमंत्री जयललिता ने राज्य भर में  20 वाई-फाई जोन स्थापित करने की योजना पर मुहर लगा दी है। यह वाई-फाई जोन बस टर्मिनल व्यावसायिक स्थल समेत अन्य जगहों में बनाए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले पाए।

इसी के साथ इंटरमीडिएट स्कूल और कालेजों में छात्रों को फ्री इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती दौर में 50 स्कूलों को चुना गया है जिसमें 10 करोड़ की लागत से फ्री इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जयललिता काफी लोकप्रिय नेता है उन्हें वहां लोग प्रेम से अम्मा बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें