फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को 2,000 रुपये की विशेष सहायता देगी तमिलनाडु सरकार

Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
अजय सिंह भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
k palaniswami
विज्ञापन

पिछले साल  तमिलनाडु में आए ‘गजा’ तूफान के असर और सूखे के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए सोमवार को तमिलनाडु सरकार ने राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे करीब 60 लाख परिवारों को दो-दो हजार रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की। विधानसभा में नियम 110 के तहत बयान देते हुए मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि यह प्रस्ताव समावेशी विकास सुनिश्चित करने के राज्य सरकार के प्रयासों का हिस्सा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘‘राज्य के कई जिलों में ‘गजा’ तूफान के साथ-साथ सूखे के असर पर विचार करते हुए यह विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।’’ पलानीस्वामी ने कहा कि लाभार्थियों में शहरी और ग्रामीण गरीबों के साथ-साथ किसान, मजदूर, पटाखा कारखानों में काम करने वाले श्रमिक, पावरलूम, हथकरघा क्षेत्र और नमक निर्माण उद्योगों में काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले कुल 60 लाख परिवारों को इस कदम से लाभ पहुंचेगा। इसके लिए कुल 1,200 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। मालूम हो की पिछले साल नवंबर में नागापट्टनम जिले में वेदअरण्यम के पास तट से टकराये ‘गजा’ तूफान ने राज्य के दक्षिणी हिस्से के 10 जिलों में तबाही मचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें