फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: शिशुओं को मिलेगी सोने की अंगूठी, सीएम विजय 28 सितंबर को करेंगे योजना की शुरुआत, जानिए पात्रता-शर्तें

Fri, 18 Sep 2026 06:50 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु सरकार सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी देने की योजना लागू करने जा रही है। योजना के तहत लाभार्थियों के लिए पात्रता और वितरण की शर्तें तय की गई हैं। आइए जानते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन सी शर्तें और पात्रता पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
सी. जोसेफ विजय, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के कल्याण के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय 28 सितंबर को एक ग्राम सोने की अंगूठी योजना की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। सरकार ने बताया कि पहली किस्त में वितरण के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


अंगूठियों के वितरण में सुरक्षा और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सरकार के अनुसार, प्रत्येक सोने की अंगूठी पर एक विशेष सीरियल नंबर दर्ज होगा। इसे पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़-मुक्त (टैम्पर-प्रूफ) पैकेट में बंद करके दिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। योजना का फायदा लेने के लिए लाभार्थियों का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना जरूरी है। केवल राज्य के स्थायी निवासियों के बच्चों को ही यह उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें