फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु की अनुकृति वास के सिर सजा मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का ताज, फ्रेंच भाषा में कर रही हैं बीए

Wed, 20 Jun 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
अनुकृति वास को मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 चुना गया
विज्ञापन

तमिलनाडु की अनुकृति वास को मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 चुना गया है। 19 साल की अनुकृति 2018 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुकृति फिलहाल फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं।

विज्ञापन


उन्हें संगीत और नृत्य पसंद है और राज्य स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं। वह बीडीएस की छात्रा हैं, जबकि तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की श्रेया राव रहीं। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उन्हें ताज पहनाया है। बता दें कि प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं। 
 

इस समारोह के जज पैनल में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बॉबी देओल, कुनाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे। समारोह में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और जैकलीन फर्नांडिस ने डांस परफॉर्मेंस समां बांध दिया। साथ ही मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एंकरिंग कर अपनी कॉमेडी से सभी का खूब मनोरंजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें