फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: वित्त मंत्री सीतारमण ने स्टालिन पर साधा निशाना, कहा- कुछ ताकतों ने मूपनार को पीएम बनने से रोका

Sat, 30 Aug 2025 04:37 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिल मनीला कांग्रेस के संस्थापक और दिवंगत नेता जी के मूपनार की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि मूपनार का कद प्रभावशाली था। उन्हें जानने वाले लोग उनकी बातों का सम्मान करते थे और एकजुट होकर काम करते थे। जब उनके प्रधानमंत्री बनने का अवसर आया तो कुछ ताकतों ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
चेन्नई पहुंची निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कुछ ताकतों ने तमिल मनीला कांग्रेस के संस्थापक और दिवंगत नेता जी के मूपनार को देश का प्रधानमंत्री बनने से रोका। मूपनार की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि ये ताकतें जो अक्सर तमिल, तमिल संस्कृति और तमिल भाषा को बढ़ावा देने की बात करती हैं, ये वहीं ताकतें हैं जिन्होंने अवसर आने पर मूपनार को प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने से रोका।
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि अपने कॉलेज के दिनों में जब उनकी राजनीति में रुचि उभर रही थी, तब वे मूपनार को तमिलनाडु के एक व्यापक रूप से सम्मानित व्यक्ति के रूप में देखती थीं। मूपनार अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं और वह एक राष्ट्रवादी नेता थे। वह देशभर में एक सम्मानित नेता थे। उन्हें बिहार ही नहीं, हरियाणा और देश के कोने-कोने में जाना जाता था।

सीतारमण ने आरोप लगाया कि मूपनार का कद प्रभावशाली था। उन्हें जानने वाले लोग उनकी बातों का सम्मान करते थे और एकजुट होकर काम करते थे। हालांकि, जब उनके प्रधानमंत्री बनने का अवसर आया तो कुछ ताकतों ने उन्हें रोक दिया। हम सभी जानते हैं कि वे कौन सी ताकतें थीं जिन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री बनने से रोका। सीतारमण ने कहा कि ऐसी घटना को भुलाया नहीं जा सकता। मुझे लगता है कि यह तमिलनाडु के लिए अब तक का सबसे बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि मेरी टिप्पणी को राजनीतिक नहीं समझा जाना चाहिए, क्योंकि यह कार्यक्रम मूपनार को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


तमिलनाडु में 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने आगामी चुनावों के दौरान तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोग सुशासन चाहते हैं। इस गठबंधन को साथ लेकर इसे लागू करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में एक परिवार ड्रग्स और शराब बेचकर अपना गुजारा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से लोगों के कल्याण के लिए अपील करती हूं कि यह गठबंधन एकजुट होकर आगे बढ़े और सुशासन प्रदान करे। गठबंधन सहयोगियों के बीच छोटे-मोटे आंतरिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस मंच पर अनुभवी राजनीतिक नेता मौजूद हैं और सभी एक साथ खड़े होकर उस विजन सुशासन प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए और यही जीके मूपनार को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी, डीएमडीके कोषाध्यक्ष सुधीश, भाजपा नेता नैनार नागेंथिरन, के अन्नामलाई सहित अन्य लोगों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेनाम्पेट में मूपनार के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें