इस देश में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं इसकी साफ-साफ बानगी देश की राजधानी में देखी जा सकती है। यहां किसानों का एक समूह पिछले कई दिनों से अपनी मांगें मोदी सरकार से मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन किसानों को चुनाव के दिनों में याद करने वाली सरकार इनकी सुध कोई नहीं ले रही।
ये भी पढ़ें- मरे सांप और जिंदा चूहों को मुंह में लेकर बैठे हैं ये लोग, कोई तो सुन ले इनकी आवाज
कहीं से भी राहत न मिलते देख साउथ ब्लॉक के सामने तमिलनाडु के किसानों ने दिल्ली सूखा राहत निधि के लिए नग्न होकर प्रदर्शन किया। इससे पहले भी 150 किसानों के समूह ने मर चुके किसानों की खोपड़ियों के साथ जंतर-मंतर पर धरना दिया था। किसानों ने मरे हुए सांप और जिंदा चूहों को मुंह में लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर मरे किसानों की खोपड़ियों संग साथी कर रहे प्रदर्शन, यह अभिनेता भी हुआ धरने में शामिल
किसानों की मांग है कि सरकार इन्हें सूखा राहत कोष उपलब्ध कराए। बता दें कि जनवरी 2017 में तमिलनाडु में 140 साल का सबसे बड़ा सूखा पड़ा है जिसके लिए यह किसान मुआवजा चाहते हैं। पिछली बार किसानों के धरने में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज और विशाल भी शामिल हुए थे।