फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव: विजय के प्रशंसक ने काटा अपना गला, हार की अफवाह के बाद उठाया कदम

Mon, 04 May 2026 05:05 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु चुनाव में मजबूत शुरुआत की। अफवाहों से परेशान एक प्रशंसक ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
टीवीके चीफ विजय थलापति। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) ने शानदार शुरुआत की है, जिससे सत्तारूढ़ डीएमके को कड़ी चुनौती मिल रही है। इस बीच, विजय के एक कट्टर प्रशंसक ने कथित तौर पर यह अफवाह फैलने के बाद अपना गला काट लिया कि टीवीके प्रमुख चुनाव हार जाएंगे। कृष्णागिरी के 28 वर्षीय महेंद्रन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीवीके ने तमिलनाडु में एमके स्टालिन की डीएमके को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। विजय, जिन्हें थलापति के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 2024 में टीवीके लॉन्च कर राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। चुनावों से पहले, विजय ने इसे केवल चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक लड़ाई बताया था। 

पुलिस के अनुसार, कृष्णागिरी निवासी 28 वर्षीय के महेंद्रन ने आज सुबह अपने घर के बाहर कथित तौर पर अपना गला काट लिया। वह विजय की हार की अफवाहों से परेशान था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया और कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि महेंद्रन का गहन उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें