फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनावः राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज, पीएम पर सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप

Sat, 23 Jan 2021 08:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोयंबटूर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समझौता कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं वो करवाने के लिए सीबीआई एवं दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने तमिलनाडु के अपने तीन दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया। वह एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए और विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया।  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है।

कांग्रेस नेता ने सहयोगी द्रमुक का उल्लेख किए बगैर कहा, मैं तमिलनाडु के लोगों के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि आप लोगों को वो सरकार मिल सके जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, मैं तमिलनाडु में एक ऐसी सरकार लाने में मदद करना चाहता हूं जो सही मामलों में गरीबों, किसानों, मजदूरों और छोटे एवं मझोले कारोबारियों का सम्मान करती हो। 
विज्ञापन


द्रमुक-कांग्रेस रिश्तों में तनाव
द्रमुक और कांग्रेस के रिश्तों में उस वक्त तनाव दिखा जब हाल ही में द्रमुक ने कहा कि वह पुडुचेरी में सभी 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पुडुचरी में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। राहुल गांधी के चुनावी अभियान में भी अब तक द्रमुक के पदाधिकारी नजर नहीं आए हैं।


राहुल गांधी ने तिरुपुर में कहा कि आरोप  लगाया कि देश में गरीबों व श्रमिकों पर सुनियोजित ढंग से हमले हो रहे हैं। ये हमले देश के श्रमिकों और छोटे व मध्यम श्रेणी के कारोबार की रीढ़ तोड़ने के इरादे से किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें